Big StoryNational

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत के बेटे मानवेंद्र सिंह की कार का एक्सीडेंट, बहू की मौत, बेटा-पोता गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे नौगांव थाना क्षेत्र में एक भीषण रोड़ एक्सिडेंट हो गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की जान चली गई। जबकि मानवेंद्र और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा और बेटे के साथ दिल्ली से जयपुर जा रहे थे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर प्वाइंट 82.8 किलोमीटर रासगन व खुशपुरी के बीच कार का कंट्रोल अचानक बिगड़ गया और दीवार से टकरा गई।



सड़क हादसे में पूर्व सांसद की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। मानवेंद्र सिंह व उनके बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों का इलाज अलवर के सोलंकी अस्पताल में चल रहा है। जहां डॉक्टर्स ने चित्रा को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उनका शव राजीव गांधी हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखा गया है।

ओम बिरला ने घटना पर जाहिर किया दुख

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने इस घटना पर दुख जाहिर किया है. ओम बिरला ने कहा, ‘दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जी की पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह जी की मृत्यु दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. दुर्घटना में घायल मानवेन्द्र सिंह जी व उनके पुत्र हमीर सिंह जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है.’

अशोक गहलोत ने भी जताया शोक

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर शोक जताया है. ‘एक्स’ पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा,‘सड़क दुर्घटना में मानवेंद्र सिंह जसोल की पत्नी चित्रा सिंह के निधन का समाचार दुखद है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत देने की कामना करता हूं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button