Big StorySports

राष्ट्रीय वन खेलकूद प्रतियोगिता कल से, मुख्यमंत्री को न्योता देने पहुंचे वनमंत्री

टी-20 के कप्तान मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल
रायपुर
। राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा।
सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर श्री यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाडिय़ों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस आयोजन की नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। इस 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब तीन हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री को न्योता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। मुख्यमंत्री से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव, एडिशनल पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक शालिनी रैना, सीसीएफ राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button