Big StoryCity

कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रमों की तैयारियों पर मूणत ने की चर्चा

रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत ने सोमवार को चौबे कॉलोनी स्थित अपने निवास कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। राजेश मूणत की अगुवाई में 14 अगस्त को रायपुर पश्चिम विधानसभा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल बाईक रैली के पश्चात भारत माता चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। श्री मूणत ने बताया, 14 अगस्त को सर्वप्रथम साइंस कॉलेज के निकट पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के सामने से तिरंगा रैली में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या ने शामिल होंगे।
यात्रा का अंतिम पड़ाव भारत माता चौक गुढ़ियारी होगा, जहां भारत माता की आरती का कार्यक्रम आयोजन होगा। श्री मूणत ने बताया, इसके बाद सावन के इस पवित्र माह में 18 अगस्त को भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के आम नागरिकों के द्वारा भगवान भोले नाथ की भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। गुढ़ियारी से सुबह नौ बजे निकलेगी, जो पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट स्थित बाबा हठकेश्वर नाथ मंदिर के पास समाप्त होगी। जहां कांवड़ यात्रा में शामिल 25 हजार कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। इस भव्य कांवड़ यात्रा में बनारस की झांकी, ओडिशा का नर्तक दल आकर्षण का केंद्र रहेगा।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button