kanker

हॉस्पिटल उद्घाटन, कलार मेला महोत्सव और मानसगान सम्मेलन में शामिल हुए सांसद मोहन मंडावी


कांकेर। कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय रामायणी सांसद मोहन मंडावी जी दिनांक 15- 02 -24 दिन बुधवार ने ग्राम पुरूर में नवनिर्मित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल लता पॉलिक्लिनिक का उद्घाटन कर डॉ. खिलेश्वर साहू जी को चिकित्सा क्षेत्र में जनसेवा के नए सफर की शुरुवात के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू जी , भाजपा बालोद जिलाध्यक्ष श्री पवन साहू जी,साहू समाज गुरुर अध्यक्ष त्रिलोकी साहू जी,पुरूर सरपंच श्रीमती सुकृति यादव जी, सेवानिर्वृत प्राचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिसके पश्चात् ग्राम सोरर जिला बालोद में आयोजित प्रदेश स्तरीय कलार मेला सरहरगढ़ महोत्सव में शामिल हुआ। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री अरूण साव जी, माननीय स्वाथ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जी, महासमुंद विधायक श्री राजू सिन्हा जी ,संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी व बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

तत्पश्चात् सांसद जी पारख प्रचार समिति पलारी द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगीतमय कबीर सत्संग व बिरनपुर (नरहरपुर) के एक दिवसीय मानसगान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सांसद जी ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर नरहरपुर मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि श्री मुकेश संचेती ग्राम सरपंच, ग्राम पटेल, उपसरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button