April 26, 2026

संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत

0
2

छत्तीसगढ़ में उत्साह पूर्वक मनाया गया हलषष्ठी का पर्व



रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेशभर में 24 अगस्त शनिवार को महिलाओं ने अपनी संतान की सुख समृद्धि व लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखी। पूजा-अर्चना करने के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम तक पूरे प्रदेशभर में पूजाअर्चना चलता रहा। भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को कमरछठ, हलषष्ठी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम का जन्म हुआ था और उनका शस्त्र हल था। इसलिए इस दिन को हलषष्ठी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *