City

सनिर्माण कर्मकार कल्याण के अध्यक्ष ने 89 लाख का चेक वितरण

रायपुर । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष, सुशील सन्नी अग्रवाल के दो दिवसीय दौरे के दौरान जिला कोरिया (बैकुंठपुर) के मानस भवन में श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया था मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं के अन्तर्गत हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशि रुपए 89,64,000 का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा है की अब मजदूर का बच्चा मजदूर नही रहेगा। इसी टैग लाइन के साथ आज श्रमिक साथियों के लिए मंडल में युवा से लेकर सियान तक के लिए योजनाएं संचालित की जा रही है। मेरा सभी श्रमिक साथियों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीयन कराकर इन योजनाओं का लाभ उठाए और अपना एवं अपने बच्चों के जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर विधायक गुलाब सिंह कमरों, श्री योगेश शुक्ला, वेदांती तिवारी, प्रदीप गुप्ता, प्रवीण भट्टाचार्य, संगीता राजवाड़े, अविनाश पाठक, सुरेश साहू, रकीबा, रविशंकर राजवाड़े सहित भारी संख्या में श्रमिक साथी मौजूद रहे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button