मॉर्निंग वॉक करने वालों से पैसा वसूला जाना दुर्भाग्य जनक : विकास उपाध्याय

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार VIP रोड स्थित ऊर्जा पार्क राजीव स्मृति वन में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से पैसे वसूलने जा रही है। रायपुर के डीएफओ ने अपने सीसीएफ को मॉर्निंग वॉक करने वालों से प्रतिमाह ₹500 लेने का प्रस्ताव भेजा है। जो कि दुर्भाग्य जनक है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा जहां भाजपा के शासनकाल में शुद्ध हवा लेने वाले लोगों से भी पैसा वसूला जाएगा। हमें तो आशंका है कि सरकार ऊर्जा पार्क के बहाने छत्तीसगढ़ के और सभी बड़े पार्कों में भी मॉर्निंग वॉक के लिए पैसे वसूल सकती है। विकास उपाध्याय ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कंगाल हो चुकी है। जनता से कैसे उनकी गाड़ी कमाई को लूट सके इस पर केंद्र और राज्य की भाजपा की डबल इंजन सरकार काम कर रही है। मोदी के गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की जनता महंगाई से पहले ही जूझ रही है। तो वहीं छत्तीसगढ़ में अब 9 महीने की भाजपा सरकार में ही लोग परेशान होने लगे हैं। विकास उपाध्याय ने कहा की राजीव स्मृति वन का निर्माण राज्य स्थापना के बाद कांग्रेस सरकार ने की थी। लेकिन आज भाजपा की सरकार इसका रखरखाव नहीं कर पा रही है। पहले भी भाजपा की सरकार ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद किया या नाम बदला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *