बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार

Spread the love

आरोप है कि आगजनी की घटना के पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आग लगाए जाने की घटना के बाद जिले की पुलिस शनिवार को दूसरी बार भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए भिलाई पहुंची है। बलौदा बाजार हिंसा मामले में बलौदा बाजार पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अधिकारी विधायक देवेंद्र को अपने साथ बलौदा बाजार लेकर निकल चुकी है। लेकिन इसके पूर्व उनके समर्थकों के द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया है। करीब सुबह 7 बजे बलौदा बाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर पहुंच चुकी थी। लेकिन शाम करीब 6:00 बजे को पुलिस देवेंद्र यादव को ले जाने में सफल हो पाई है। वही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के अलावा बड़ी संख्या में विधायक समर्थको के द्वारा उनके निवास के समक्ष प्रदर्शन किया जा रहा था।

 गिरफ्तारी के बाद बोले विधायक देवेंद्र यादव… 

बलौदाबाजार हिंसा के आरोप में पुलिस ने आज 10 घंटे कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव ने कहा संवैधानिक तौर पर हम लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कहा कि सतनामी समाज के लिए मैं लगातार आवाज उठाता रहूंगा, विधायक देवेंद्र  को बलौदा बाजार के लिए रवाना किया गया। 30 से 40 गाड़ी विधायक समर्थकों बलौदा बाजार रवाना हुए हैं। बड़े प्रदर्शन की आशंका जताई जा रही है।

बलौदा बाजार एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह भी बड़ी संख्या में अपनी टीम के साथ विधायक को गिरफ्तार करने पहुंचे हुए थे। दुर्ग पुलिस से भी मदद मांगी गई ।सुबह से ही विधायक देवेंद्र यादव के समर्थको के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। बता दें, छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार कलेक्टर कार्यालय में आग लगाए जाने की घटना के बाद जिले की पुलिस शनिवार को दूसरी बार भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए भिलाई पहुंची है। बता दें कि बलौदाबाजार कलेक्टर ऑफिस का घेराव करने के लिए सतनामी समाज कुछ माह पूर्व पहुंचा था। उस दौरान लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कलेक्टर ऑफिस में आग लगा दी थी। इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को भी नोटिस दिया गया था। उन पर आरोप है कि आगजनी की घटना के पूर्व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी वहां उपस्थित थे। उनके द्वारा वहां पर भाषण भी दिया गया था। इसे ही आधार बनाकर बलौदाबाजार पुलिस लगातार देवेंद्र यादव को नोटिस पर नोटिस दे रही थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। आज जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित निवास पर पहुंची तो इसकी जानकारी के बाद उनके समर्थकों को भी हो गई। इस समय बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है। फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *