Big StoryNationalSports

मास्टर्स लीग : संगकारा के शतक से श्रीलंका की शानदार जीत, इंग्लैंड हारकर बाहर

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स लीग 2025 का 13वां मैच सोमवार 10 मार्च को शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला गया। संगकारा के दमदार शतक की बदौलत श्रीलंका मास्टर्स ने इंग्लैंड मास्टर्स को नौ विकेट से हराकर मास्टर्स लीग से बाहर कर दिया।


श्रीलंका अपने अंतिम ग्रुप चरण मैच में इस जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा गया है।  वहीं इस हार के साथ ही इंग्लैंड मास्टर्स की टूर्नामेंट के नॉकआउट में क्वालीफाई करने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं, हालांकि प्रतियोगिता में उनके पास एक और मैच बचा है। कप्तान संगकारा की आगुवाई में श्रीलंकाई टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली थी, इसलिए वे आत्मविश्वास से लबरेज होकर खेल में उतरे और पहले गेंदबाजी करने का उनका फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि गेंदबाजों ने इंग्लैंड मास्टर्स को 20 ओवर में 146/5 के मामूली स्कोर पर रोक दिया। इंग्लैंड के लिए फिल मस्टर्ड (50) सर्वाधिक रन बनाए। 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने मात्र 15.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। संगकारा ने 47 गेंदों में 19 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 106 रन बनाकर दर्शकों को स्ट्रोक प्ले में मास्टर क्लास का अनुभव कराया। वहीं असेला गुनारत्ने 22 नाबाद और रोमेश कालूविथाराना ने 16 रन की पारी खेली।

संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड मास्टर्स : 146/5 रन (फिल मस्टर्ड 50, टिम ब्रेसनन 18 नाबाद; इसुरु उदाना 1/21, असेला गुनारत्ने 1/21)
श्रीलंका मास्टर्स : (कुमार संगकारा 106 नाबाद, असेला गुनारत्ने 22 नाबाद, रोमेश कालूविथाराना 16) से 9 विकेट से हार गए।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.