बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड 2026 से माखन दास सम्मानित
शहीद गेंदसिंह की यादों पर समर्पित रहा अवॉर्ड समारोह
घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारतीय दलित साहित्य एकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर फेलोशिप अवार्ड 2026 समारोह में भीम आर्मी भारत एकता मिशन, छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ के पूर्व जिला अध्यक्ष माखन दास को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 18 जनवरी 2026, रविवार को गोड़वाना भवन, जिला धमतरी में आयोजित किया गया, जो शहीद गेंदसिंह की सुनहरी यादों को समर्पित रहा।
इस अवसर पर माखन दास ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि यह अवार्ड केवल उनका नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक उस कार्यकर्ता का है, जिन्होंने निरंतर संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि संगठन के सहयोग, विश्वास और साथ के बिना यह सम्मान संभव नहीं था।
माखन दास ने अपने संबोधन में पूर्व जिला प्रभारी मुकेश लहरें, पूर्व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बसंत लहरें, सत्यधर गौतम, पूर्व महासचिव नरेंद्र बंजारे, पूर्व जिला प्रवक्ता श्रवण महेश, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सूरज लहरें, शेरबहादुर गौतम, जागेश्वर, हंसराज, अजय बंजारे, रवि किरण घोघरे, वीरांगना कुसुम बघेल, लक्ष्मी जोल्हे, मालादेवी गौतम सहित रायगढ़ टीम के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही आपूरदास, मनिंदर आज़ाद, संतोष बौद्ध, हिंताज खड़बंधे, राजकुमार वारे, तरुण भारद्वाज, तुलेश महंत, कलेश्वर खूंटे, मंगलू खांडेकर, भील निराला, मुकेश बंजारा, राजेश सूर्यवंशी, ओमप्रकाश बंजारे, दीपक खूंटे, वीरेन्द्र कुरे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, रामस्वरूप आज़ाद, हेमंत आदिले, नंदलाल कुरे, देवेंद्र मैरीसा, डॉ. पीताम्बर बंजारे, संजीत बर्मन, सुरेंद्र लहरें, फलित रात्रे एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश आज़ाद के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
अंत में माखन दास ने सभी साथियों को इस सम्मान का वास्तविक हकदार बताते हुए कहा कि संगठन की एकता और संघर्ष ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
