National

सिक्किम में बर्फबारी के बीच सेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 900 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला

 गंगटोक


 पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण फंसे 900 से अधिक स्थानीय नागरिक और पर्यटकों को भारतीय सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला।

त्रिशक्ति कोर की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जवानों ने दुर्गम परिस्थितियों में बचाव अभियान चलाकर फंसे लोगों को राहत पहुंचाई।

इस दौरान 300 से अधिक वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई, जिनमें 250 पर्यटक वाहन शामिल थे। सेना की इस पहल से पूर्वी सिक्किम में फंसे सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।

सेना का बचाव अभियान

सेना की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी और अत्यधिक ठंड के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग रास्ते में फंस गए थे। ऐसी स्थिति में त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सहायता की।

बचाव अभियान के दौरान सेना के शिविरों में फंसे लोगों के लिए चिकित्सा सहायता, गर्म आश्रय और भोजन की व्यवस्था की गई।

प्रतिकूल मौसम और कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना के जवानों ने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी रखा।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button