March 6, 2026

महेश साहू “उत्कृष्ट सदस्यता रत्न” से सम्मानित

0
IMG-20250803-WA0018
Spread the love

खरसिया के लिए गौरव के पल, छाया विधायक महेश साहू ने टॉप टेन में प्राप्त किया सातवां स्थान



घरघोड़ा/खरसिया(गौरी शंकर गुप्ता)। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ,पूर्व मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के कर कमलों से रायगढ़ भाजपा जिला रायगढ़, पूर्व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़, छाया विधायक खरसिया महेश साहू जी को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान *सदस्यता रत्न सम्मान* से सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्यता महाभियान में आपने संख्या 15,127 लक्ष्य पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य किया है, इस हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह सम्मान आपको प्रदान करते हुए आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। बताते चले की महेश साहू ने सदस्यता अभियान में प्रदेश के टॉप टेन में जगह बनाते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया है जो की खरसिया व रायगढ़ जिला क्षेत्र के लिए एक गौरव का विषय है। रायगढ़ जिले में जन सेवक और छाया विधायक के नाम से प्रसिद्ध महेश साहू खरसिया विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद लगातार विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है और आमजन के कार्यों को करवाने तथा गरीब पिछड़ों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और इसका लाभ क्षेत्र की जनता को दिलवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। इनके पास अपना कार्य लेकर पहुंचने वाला क्षेत्र का कोई भी आम नागरिक कभी खाली वापस नहीं आता महेश साहू हर हाल में उसकी मदद करते हैं और उसके कार्य को करने का प्रयास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *