Big Storybusiness

हर दिन सिर्फ 100 रुपये बचा लें बन जाएंगे करोड़पति !

करोड़पति बनना ज्यादातर लोगों का सपना होता है, लेकिन अमीर बहुत कम लोग ही बन पाते हैं। असल में लोगों को लगता है कि करोड़पति बनने के लिए बहुत पैसा कमाना पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपकी इनकम कम है तो भी आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रुपये कमाने से ज्यादा उसे बचाना जरूरी होता है। ऐसे लोग जो रुपयों की बचत करने में माहिर होते हैं। वह अच्छा खासा बैंक बैलेंस बना लेते हैं, लेकिन रुपयों की बचत करके ही अमीर या करोड़पति नहीं बना जा सकता है। इस बचत को सही जगह पर निवेश करना भी बहुत जरूरी है। निवेश की सही समझ ही आपको बहुत जल्द करोड़पति बना सकती है। आज हम आपको करोड़पति बनने का एक ऐसा ही फार्मुला बताने जा रहे हैं। इसमें आपको बस रोजाना 100 रुपयों की बचत करनी होगी। आप हर दिन सौ रुपये बचाकर आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। आईए आपको बताते हैं इसके बारे में।
सौ रुपये बचा ऐसे बनें करोड़पति
हर दिन कोशिश की जाए तो आप सौ रुपये आसानी से बचा सकते हैं। इस तरह से आप एक महीने में तीन हजार रुपये बचा लेंगे। अब इन पैसों को आपको म्यूचुअल फंड्स में लगाना होगा। अगर आपको सालाना 20 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो 21 साल यानी 252 महीनों में आपका फंड करीब 1,16,05,388 रुपये हो जाएगा। इस दौरान आप कुल 7,56,000 रुपये ही जमा करेंगे। अगर आपको 20 प्रतिशत की जगह 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो भी आपको करीब 53 लाख रुपये मिलेंगे। अगर आप कम समय में करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपके अपने निवेश की राशि बढ़ानी होगी।
म्यूचुअल फंड्स में शानदार रिटर्न
बता दें कि कुछ फंड्स ऐसे हैं जिन्होंने 20 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड्स के बारे में आजकल ज्यादातर सभी लोगों को पता है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के जरिए आप रोजाना 100 रुपये के निवेश से शुरुआत कर सकते हैं। इस तरह से छोटी शुरुआत के बाद भी आप करोड़पति बन सकते हैं।
इस तरह बचाएं सौ रुपये
काफी लोगों ऐसे हैं जो कमाई अच्छी कर लेते हैं लेकिन उनके लिए रुपयों को बचाना काफी मुश्किल काम है। आप जब हम बाजार जाते हैं तो खाने-पीने पर आराम से 100 रुपये खर्च हो जाते हैं। कुछ लोग तो 100 रुपये की रोज सिगरेट पी लेते हैं, लेकिन अगर आप इस 100 रुपये को बचा लें तो आसानी से करोड़पति बन सकते हैं। अगर आपकी सैलरी कम है तो भी आप हर दिन सिर्फ सौ रुपये रोजाना आसानी से बचा सकते हैं। आपको अमीर बनने के लिए कोई बहुत बड़े निवेश की जरूरत नहीं है। अगर आप रणनीति के साथ निवेश करें तो ये आसान है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button