Big StoryCity

विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में रायपुर उत्तर से निकली विशाल तिरंगा यात्रा



रायपुर | भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार 13 अगस्त को रायपुर उत्तर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी कड़ी में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, शहीद वीरनारायण सिंह और शारदा चौक स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उसके पश्चात उत्तर और दक्षिण विधानसभा में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रायपुर उत्तर की बाइक रैली शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए रायपुर के हृदय स्थल शारदा चौक पहुंचकर समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button