
नगरी पुलिस ने की कार्रवाई
धमतरी। छत से गिरकर घायल पड़े आदतन शराबी पति की कपड़े से गला दबाकर हत्या करने वाली आरोपी पत्नी को नगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार नंदी चौक नगरी निवासी रामेश्वरी निर्मलकर उम्र 30 वर्ष ने 9 मार्च को मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराई थी कि उसका पति प्रदीप निर्मलकर शराब सेवन का आदी था, जो घटना के दिन घर की छत में गिरा पड़ा था। इस दौरान सेप्टिक की दीवार से प्रदीप का सिर टकराने के कारण उसके मस्तक से खून निकल रहा था। रिपोर्ट पर नगरी पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा में लिया।
डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रदीप की कपड़े से गला घोटकर हत्या करना का लेख किया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई। घटनास्थल का निरीक्षण व गवाहों का बयान लेने के पश्चात पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। रामेश्वरी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि पति के शराब पीने की आदत से वह परेशान हो चुकी थी। घटना के दिन छत से गिरने से उसके पति की हल्की सांस चल रही थी। वहीं पर रखे 8 शेष पेज 10 पर



