saktiState

सक्ती में अग्रवाल बंधुओं ने मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव, डॉ महंत एवं मंत्री जयसिंह हुए शामिल

सक्ती (मोहन अग्रवाल )।  नगर की जन सेवा समिती ,हटरी धर्मशाला में अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला इकाई सक्ती ने शरद पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन 3 नवंबर को किया,कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर सक्ती जिले में नया कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं मेडिकल कॉलेज व और भी ढेरो सौगाते मिलेंगी , अग्रवाल सभा की मांग पर सरकार बनने पर कन्या भवन के निर्माण हेतु जमीन आवंटन करवाने की भी बात कही इस दौरान अग्रवाल सभा सक्ती के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया एवं समस्त समाज बंधुओ को शरद पूर्णिमा की बधाई भी दी,इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अग्रवाल दानवीर समाज के रूप एवं धर्मादा कार्यों के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है अतैव आप सभी का आशीर्वाद पुनः मुझे मिलेगा तो इस सक्ती विधानसभा क्षेत्र को हम और अधिक संवारने का काम करेंगे, डॉ महंत ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्यामसुंदर अग्रवाल एवं आनंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया, प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी कहा कि आज महंत जी के आशीर्वाद से मुझे मंत्री का पद मिला व मैं तीन बार विधायक रहकर सर्व वर्ग के लिए काम कर रहा हूं एवं मैंने छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनेकों समाज को शासन द्वारा जमीन आवंटित करवाई है एवं राजनीतिक रूप से भी हमने कांग्रेस- बीजेपी सभी को कार्यालय निर्माण के लिए जमीन दी है एवं सक्ती शहर में अग्रवाल समाज की मांग पर कांग्रेस सरकार बनने पर हम कन्या भवन के निर्माण के लिए जमीन देंगे, इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में अग्रवाल समाज के बंधु मौजूद थे तथा कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सभा के संरक्षक श्यामसुंदर अग्रवाल,अग्रवाल सभा के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन सक्ती जिला इकाई के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू ने किया ,, एवं आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया व मांग पत्र का वाचन जन सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य सुरेश अग्रवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने करते हुए सभी का अभिवादन किया साथ ही आगंतुकों के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया था, इस दौरान मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में डॉक्टर चरणदास महंत, जयसिंह अग्रवाल, अशोक अग्रवाल बिलासपुर, सुभाष धुप्पड़ रायपुर,त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, नरेश गेवाड़ीन, पंडित दिगंबर प्रसाद चौबे, केशव राम अग्रवाल,मदनलाल अग्रवाल जांजगीर,श्रीमती गीता देवांगन,सुनील बंसल,अशोक खेतान,गोविंदराम कथूरिया, प्रमुख थे ।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button