Big StoryCity

राष्ट्रीय मजदूर दिवस : सीएम साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी, पूर्व सीएम भूपेश ने भी श्रमिकों काे दी शुभकामनाएं

रायपुर। राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के गांधी चौक पर आयोजित ‘कामगारों का सम्मान समारोह’ में शामिल हुए। वहां पर सीएम साय ने श्रमिकों के साथ बोरे बासी भी खाया। वहीं मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, श्रमिकों के साथ भोजन करने का मौका मिला। यहां श्रमिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलता है। रमन सरकार के दौर से यह योजना शुरू हुई थी। मुख्यमंत्री ने बताया, भारत सरकार में 2 साल लेबर मिनिस्टर के रूप में काम किया। मैं गांव का रहने वाला हूं, श्रमिकों की समस्या हम समझते हैं। इतना कोई नहीं समझ पाएगा। ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं। श्रमिकों को नमन करता हूं, हमारा विकास इन्हीं पर टिका है।
भूपेश ने श्रमिकों का दी शुभकामनाएं



राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने रायगढ़ में बासी खाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। पूर्व सीएम ने अपने पोस्ट में राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से बोरे-बासी खाते हुए फोटो-वीडियो को हैशटैग के साथ शेयर करने की भी अपील की है। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस को ‘बोरे बासी दिवस’ घोषित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button