kanker

कानापोड़, तुएगुहान, कुर्रुटोला और बारदेवरी बना हर घर जल प्रमाणित ग्राम

कांकेर । जिले के विकासखण्ड चारामा, भानुप्रतापपुर एवं कांकेर के विभिन्न ग्राम पंचायत कानापोड़, तुएगुहान, कुर्रुटोला और बारदेवरी में हर घर जल उत्सव आयोजित कर ग्रामों को प्रमाणीकरण भी किया गया। ग्राम कानापोड़ और तुएगुहान में ग्राम पंचायत सरपंच तथा ग्राम कुरुटोला में सचिव की अध्यक्षता में कार्यक्रम को आयोजित किया गया। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री बी एन भोयर ने बताया कि ग्राम सभा में जिला समन्वयक द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराते आगे भी योजना को सुचारू रूप से सफलतापूर्वक संचालित करने की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी गई, ताकि हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति हो सके। उनके द्वारा जल जीवन मिशन योजना की संपूर्ण जानकारी देते पाईप लाईन, टंकी, घरेलू नल कनेक्शन का सदुपयोग करने की बात कहीं। साथ ही जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर और ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को अपने दायित्वों को सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गयाc इस अवसर पर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, जिला समन्वयक, पंप ऑपरेटर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.