April 26, 2026

जानकी नगर की महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव

0
001

म्यूजिकल चेयर, बॉल इन द बास्केट सहित कई खेलों के जरिए अपने बचपन को किया याद



रायपुर। जानकी नगर बोरियाखुर्द में महिला समूह द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाएं हरे परिधान में नजर आईं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में म्यूजिकल चेयर, बॉल इन द बास्केट, रैंप वॉक सहित बालपन के खेल खेले गए। अध्यक्ष अनोखी निषाद ने बताया, विगत तीन वर्षों से सावन उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न थीम के साथ आयोजन का संचालन किया जाता है, जहां यूनिक गेम्स महिलाओं के लिए रखे जाते हैं। इस वर्ष ग्रीन डे की थीम पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सोसायटी की सभी महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संध्या श्रीवास्तव, कोषा अध्यक्ष मालती चौधरी, सचिव सुप्रिया नायक, सरोज चन्द्राकर, ललिता नायक, आशा हंसदा, रौहणी मुख्य रुप से उपस्थित रहीं। सुबह से आयोजित कार्यक्रम में सेल्फी जोन भी तैयार किया गया। इसके साथ ही गेम्स के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *