Big Storygharghoda

घरघोड़ा में गूंजेगा ‘जय श्रीराम’: 26 मार्च को निकलेगी भव्य राम नवमी शोभा यात्रा

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता) | मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘राम नवमी’ के पावन अवसर पर 26 मार्च 2026, गुरुवार को घरघोड़ा नगर में भक्ति और उत्साह का भव्य संगम देखने को मिलेगा। नगरवासियों के सहयोग से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और पूरा नगर भगवामय होता नजर आ रहा है।



इस वर्ष की शोभा यात्रा में शौर्य और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जहां नागपुर की प्रसिद्ध ढोल पार्टी अपनी गूंजती थाप से माहौल को भक्तिमय बनाएगी। इसके साथ ही रामायण के प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां और भव्य आतिशबाजी भी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आयोजन समिति के अनुसार, शोभा यात्रा दोपहर 3:00 बजे हाई स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ होगी और नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए शाम 7:00 बजे गायत्री मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। इसके पश्चात भगवान श्री राम की आरती के बाद शाम 7:00 बजे से गायत्री मंदिर में विशाल महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।

नगरवासियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सपरिवार इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। विशेष तैयारियों के चलते इस बार घरघोड़ा की राम नवमी शोभा यात्रा पूरे रायगढ़ जिले में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button