April 26, 2026

IPL : हार्दिक पंड्या होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान

0
33

मुंबई। भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग के 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। वे MI को 5 खिताब दिला चुके रोहित शर्मा की जगह लेंगे। मुंबई इंडियन ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज जारी कर दी। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की भूमिका स्पष्ट नहीं की है। फ्रेंचाइजी ने 19 दिन पहले पंड्या को गुजरात टाइटंस के साथ 15 करोड़ रुपए में ट्रेड किया था। पंड्या के लिए दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ऑल कैश डील हुई थी। तभी से पंड्या के कप्तान बनने के कयास लगाए जा रहे थे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को बयान जारी करते हुए कहा- ऑलराउंडर खिलाड़ी पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में कमान संभालने के लिए तैयार हैं। वे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले और सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे।



गुजरात को पहली बार में चैंपियन बनाया
मुंबई की फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पंड्या पर भरोसा जताया है। पंड्या ने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। गुजरात की टीम 2022 के सीजन में चैंपियन बनी और 2023 में रनरअप रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *