NationalSports

भारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

लगातार तीसरी बार बना चैंपियन, पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय टीम


मोहाली, 5 नवंबर। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की।फाइनल में जापान ने तीसरे मिनट में काजुमासा मात्सुमोतो के गोल से बढ़त बनाई।

पहले हाफ तक भारत 0-1 से पीछे था।दूसरे हाफ में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की। शिलानंद लाकड़ा (42वें मिनट), दिलप्रीत सिंह (48वें), जुगराज सिंह (53वें) और विवेक सागर प्रसाद (54वें) ने गोल दागकर भारत को 4-1 से शानदार जीत दिलाई।भारत इससे पहले 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में भी यह खिताब जीत चुका है। इस बार भी टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button