वार्डवासियों को परिवार मानकर किया विकास कार्य, वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने में सभी का योगदान : पार्षद बंटी होरा

Spread the love

अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया, महापौर बना तो पूरे शहर को संवारेंगे

रायपुर (न्यूज टर्मिनल) । रायपुर नगर पालिक निगम के शहीद हेमू कालाणी वार्ड-28 के पार्षद (व जोन अध्यक्ष : जोन क्रमांक-2 नगर निगम रायपुर) हरदीप सिंह होरा (बंटी होरा) ने न्यूज टर्मिनल से खास बातचीत में अपने वार्ड में किए विकास कार्यों के बारें में विस्तार से जानकारी दी । आईए हमें जानते की आपके पार्षद ने क्या कहा…

पार्षद हरदीप सिंह होरा उर्फ बंटी होरा ने कहा- मोर वार्ड, मोर परिवार , मोर जिम्मेदारी के तहत पार्षद बनने के बाद वार्ड को परिवार मानकर विकास कार्यों की शुरुआत हुई थी। परिवार के रूप में वार्ड में मैंने कार्य किया। वार्डवासियों ने भी अपना वार्ड , अपना परिवार और अपनी जिम्मेदारी समझी, लोगों में जागरुकता आई और सभी ने मिलकर वार्ड को संवारने में सहयोग प्रदान किया। इस उद्देश्य का असर अन्य वार्डों में भी देखने को मिल रहा है, इसे अन्य वार्डों में भी अपनाया जा रहा है।

पार्षद होरा ने बताई अपनी उपलब्धियां

वार्ड में जल भराव सबसे बड़ी समस्या थी। 35 साल पुराना नाला सेक्टर 2 देवेंद्र नगर से सेक्टर 4 व 5 होते हुए नारायणा हॉस्पिटल के पास खत्म होता था। जलभराव होने पर सेक्टर 4 और 5 में घुटने तक पानी भरता था। एक करोड़ का टेंडर हो गया है। जल्द ही इसका गहरीकरण, दोनों तरफ वॉल और कवर्ड किया जाएगा। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की थी। सबसे बड़ा कपड़ा मार्केट है। प्रदेश भर से लोग यहां पहुंचते हैं। यहां बड़ी पार्किंग की सुविधा की गई। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। रायपुर में सबसे पहले हमारे वार्ड में थीमेटिक स्ट्रीट लाइट लगाई गई। डिजाइनर टेक्निकल स्ट्रीट पोल लगने से थाना देवेंद्र नगर, सिटी सेंटर मॉल,छत्तीसगढ़ हाट इलाके में अंधेरे की समस्या से निजात मिली।

35 साल से नाले में कब्जा था। नाले की लंबाई 80 फीट चौड़ाई 6 फिट है। नाले के ऊपर घर बना दिया गया था, इसे कब्जा मुक्त किया गया। इससे वार्ड में सेक्टर 4 और 5 में जल भराव की समस्या दूर हुई। वार्ड के एक मात्र स्लम एरिया भाटापारा में सालों से सड़क में चबूतरा था, यहां सब्जी ठेला लगाता था। इसे बीच रास्ते से हटवा कर रास्ता खुलवाया गया। वार्ड में कचरे के तीन बड़े नुक्कड़ थे। नुक्कड़ों को खत्म कर सौंदर्यीकरण किया गया। आज यहां लोग सेल्फी लेते हैं। कका की चौपाल,मोर वार्ड मोर परिवार मोर जिम्मेदारी और कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर आज यहां सुंदरता देखते ही बनती है।

वार्ड की समस्याओं का समाधान करने डिजिटल सहयोग प्रारंभ किया गया। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों का त्वरित समाधान शुरू किया गया। मूलभूत समस्याओं का समाधान होने से वार्ड वासियों को काफी राहत मिल रही है। आरडीए के अंतर्गत देवेन्द्र नगर आता था। नालियां जर्जर हो चुकी थी, दीवारें टूट चुकी थी। हमने बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम पूरे वार्ड में किया। नालियों को कवर्ड कर सुंदर पेटिंग और गमलों को सजाया गया। इससे मच्छर,बदबू और गंदगी से निजात मिली। वार्ड में 10 उद्यान है। इन उद्यानों को संवारा गया। बाउंड्री वॉल, झूले ओपन जिम, योग भवन गरबा मैदान सेक्टर 5 में बनाया गया।

महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट महालक्ष्मी-न्यू कपड़ा मार्केट के सेंटर में बना। शहर में पहला टॉयलेट हमारे वार्ड से ही शुरू हुआ। इसी तरह पुरुषों के लिए ब्लू टॉयलेट अर्बन लॉन्ज की परिकल्पना की गई। यह भी हमारे वार्ड में बनेगा और छत्तीसगढ़ का पहला टॉयलेट होगा। वार्ड के एक मात्र स्लम एरिया भाटापारा को संवारा गया। यहां के घरों, मंदिर और दुकानों में थ्री डी पेंटिंग कराई गई। सोशल मीडिया में साउथ का एक कॉन्सेप्ट देखे थे,वैसे ही हमने सौंदर्यींकरण किया। भाटापारा स्लम बस्ती में 80 साल पुराने कुएं की सफाई कराकर पीने लायक तैयार किया गया। पुरानी धरोहर को सहजने का एक सफल प्रयास हुआ। यहां गलियों में आकर्षक पेवर लगाए गए।

  • कोरोना काल की सेवा से मोहब्बत की दुकान तक
  • कोरोना के समय शासन के राशन के अलावा मैंने अपने स्वयं के खर्चे से 450 परिवारों को राशन बांटा। दवाई,इंजेक्शन की व्यवस्था की। हमने टीका लगाओ इनाम पाओ की शुरुआत की। इसकी चर्चा दिल्ली और राजस्थान में भी हुई। टीका लगाने वालों को आकर्षक गिफ्ट दिए। वार्ड के अलावा बाहर से भी लोग आए हमने उन्हें भी निराश नहीं किया,उन्हें भी रेनकोट व छाता दिया। डेंगू के समय अपने खर्च पर मच्छरदानी,ओडोमास बांटे। बरसात में मोहब्बत की दुकान से गरीब परिवारों को छाते व रेनकोट वितरण किया गया।
  • महिलाओं के लिए विशेष आयोजन
    वार्ड की महिलाओं को हर साल पिकनिक भेजने की शुरुआत की गइर्। हर साल तीन टूर निकाले जाते हैं। वही सामूहिक करवा चौथ उत्सव की शुरुआत की गई। वार्ड की महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर पूजा अर्चना करने लगी। आवश्यक सामग्री का वितरण हमारे द्वारा किया गया।
  • अपने वार्ड के लिए 24 घंटे समर्पित हूं
    वार्ड वासियों के साथ सुबह का नाश्ते करके दिन की शुरुआत होती है, मैं प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे वार्ड की सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए निकलता हूं, जो 11:30 बजे तक चलता है। निरीक्षण करने के साथ अन्य समस्याओं का समाधान भी होता है। जोन 2 अध्यक्ष के रूप में कार्य निर्वहन भी कर रहा हूं। रोजाना जोन के भी सारे कार्य के बाद प्रतिदिन देवेंद्र नगर थाने के पास शाम 7 से 9 बजे तक बैठकर समस्याओं का समाधान होता है। रोजाना रात 9 बजे के बाद वार्ड का राउंड होता है,जो भी समस्या सामने आती है, उसका समाधान करवाया जाता है। जल्द ही गार्डन में बैठकर समस्या के समाधान की शुरुआत होगी। जनता से कमियों की जानकारी मिलने पर समाधान किया जाएगा।
  • महापौर का चयन पार्षद ही करें तो अच्छा
    मेरा मानना है कि पार्षद ही महापौर का चयन करें। यदि महापौर को पार्षद चुनते हैं तो दबाव डालकर कार्य करवा सकते हैं। जनता महापौर तक रोजाना नहीं पहुंच सकती है, इसलिए पार्षद ही महापौर को चुनेतो अच्छा है। महापौर बनने का अवसर आया तो जरूर बनूंगा। हर किसी की ख्वाहिश ऊंचाइयों पर जाने की होती है। आज वार्ड को आदर्श वार्ड बनाया हूं। यहां के कार्य को देखकर लोग बाहर करने के इच्छुक हैं। महापौर बनूंगा तो जैसे वार्ड को संवारा हूं वैसे पूरे शहर को संवारूंगा।

read more…

“कका की चौपाल” : मुख्यमंत्री भूपेश के जन्मदिन पर पार्षद बंटी होरा ने बच्चों से कराया “कका की चौपाल” का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *