Big StoryState

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, साला व बच्ची घायल

मिक्सर मशीन ने बाइक को मारी टक्कर



रायपुर । यहां मिक्सर मशीन ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साले और आठ महीने की बच्ची घायल है। जिन्हें अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह हादसा विधानसभा थाना इलाके में टेकारी गांव के पास मेन रोड पर हुआ है। घटना करीब साढ़े 3 बजे की है। बाइक सवार जरोद निवासी दानेश साहू (26) अपनी पत्नी हिना साहू के साथ सड़क पार कर रहा था। उनके साथ आठ माह की बच्ची और साला भी थे। सभी लोग फरसदा से बिरगांव की ओर जा रहे थे। ट्रक की टक्कर लगते ही दानेश और उसकी पत्नी हिना दूर जा गिरे। उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका साला दीनदयाल साहू (16) और आठ माह की मासूम बच्ची को चोट आई है। उन्हें अम्बेडकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
जिस मिक्सर ट्रक से हादसा हुआ है। वह रायपुर रजिस्टर्ड नंबर का ही है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस फिलहाल आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। इस एक्सीडेंट की जानकारी मिलते ही रायपुर एडिशनल एसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा विधानसभा एएसपी समेत पुलिस फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को क्लियर करवाया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को थाने में जब्त कर लिया है।
………………………..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button