Big StoryCity

उप मुख्यमंत्री साव साहू समाज के दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल

रायपुर दक्षिण के विकास के लिए अनुभवी प्रत्याशी सुनील सोनी जी को जिताएं : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रायपुर दक्षिण उप चुनाव के चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को टिकरापारा के भैरव नगर में साहू समाज के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। श्री साव ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, यह चुनाव रायपुर दक्षिण के विकास के लिए है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार विकास कार्य कर रही है। मोदी सरकार ने 10 साल में अनेक विकास कार्य किए, हर घर शौचालय, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान योजना जैसे योजना से लोगों को लाभ पहुंचाया। श्री साव ने कहा कि, भूपेश सरकार ने पीएम आवास को रोक दिया। आयुष्मान योजना लागू नहीं किया। इससे गरीबों का इलाज नहीं पाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, विष्णु देव सरकार ने पीएम मोदी की अधिकतर गारंटी को पूरा किया है। महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 9 किस्त (9 हजार रुपए) मिल चुकी है। लाखों पीएम आवास की स्वीकृति, धान का 3100 रुपए, दो साल का बकाया बोनस दिया। वहीं कांग्रेस पार्टी वादा करने के बाद भी नहीं दिया।

माताओं- बहनों को 500 देने का वादा करके नहीं दिया। कांग्रेस ठग कर वोट हासिल करने वाली पार्टी है श्री साव ने कहा कि, रायपुर दक्षिण का विकास करने के लिए भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी श्री सुनील सोनी जी को अवश्य विजयी बनाएं। 13 नवंबर को 2 नंबर पर भाजपा का बटन दबाना है। सुनील सोनी जैसे अनुभवी नेता को चुनना है। वे पार्षद, महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे हैं। इस बार लगातार 9 बार भाजपा को जिताकर इतिहास रचना है। कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , साजा विधायक ईश्वर साहू , राजिम विधायक रोहित साहू, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू , देवजी भाई पटेल, चंद्रप्रकाश बाजपेई , कमल साहू, दिगेश , ऋषि , देवदत्त साहू , प्रदीप साहू , हरिओम साहू , महेश शर्मा , सावित्री , गज्जू साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button