Big StoryState

ट्रेक्टर चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने वाला आरोपी व सहयोगी गिरफ्तार

कांकेर (चारामा)। 25 नवंबर को थाना चारामा पुलिस ने दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर के विशेष निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अविनाश ठाकुर, मोहसिन खान एसडीओपी महोदय कांकेर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चारामा जितेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देशानुसार थाना चारामा के अपराध कमांक 137 / 2023 धारा 307. 294, 506, 34 भादंवि के प्रकरण में आरोपी गिरवर साहू पिता हेमूराम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी मचान्दुर कमलेश्वर पिददा पिता राम कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी मचान्दुर को गिर0 कर न्यायालय पेश किया है मामले में दिनांक 15.07.23 को प्रार्थीया श्रीमति सगनी बाई साहू पति अशोक साहू उम्र 52 वर्ष निवासी मचान्दुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 09.07.23 को पति अशोक साहू एवं नाती गौभिल साहू के साथ खेत में काम करने गये थे शाम करीबन 06. 00 बजे खेत का मेड बांध रहे थे। उसी समय गिरवर साहू पिता हेमू राम साहू जो न्यू हॉलेण्ड फोरव्हीलर ट्रेक्टर सोल्ड मुण्डी को चलाकर ला रहा था उसके साथ कमलेश्वर ट्रेक्टर में सवार था उसी समय अशोक साहू ने गिरवर साहू को बोला कि ट्रेक्टर को मेरे खेत मेड़ से चढाकर ले गये थे खेत का मेड़ खराब हो गया है खेत का मेड को बांध देना बोलने पर गिरवर साहू एवं कमलेश्वर दोनों ने माँ बहन की अश्लील गाली गलौच जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रेक्टर को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अशोक साहू के उपर ट्रेक्टर चढ़ा दिया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button