State

भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष किरण देव का अजय पप्पू मोटवानी ने किया स्वागत

काँकेर । विगत दिनों नई दिल्ली जाते हुए जगदलपुर के विधायक किरण देव महोदय का हार्दिक स्वागत-सत्कार “जनसहयोग” संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने काँकेर में किया था और उन्हें उच्च पद प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं प्रदान की थीं। ईश्वर की कृपा से शुभकामनाएं साकार हो उठी और किरण देव 21 दिसंबर को भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिए गए। उल्लेखनीय है कि नए भाजपाध्यक्ष किरण देव दक्षिण बस्तर , व काँकेर के लाखों लोगों की शुभकामनाओं के फल स्वरूप किरण देव न सिर्फ़ जगदलपुर के विधायक बनने में सफल रहे हैं बल्कि उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ओहदा भी प्राप्त हुआ है ,जो किसी कैबिनेट मंत्री से कम नहीं माना जाता है। किरण देव महोदय ने “जनसहयोग ” संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार पप्पू मोटवानी को आश्वासन दिया है कि उनसे जितना भी बनेगा ,बस्तर और काँकेर के विकास के लिए निरंतर प्रयत्न करेंगे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button