March 6, 2026

हेवल्स शोरूम का भव्य शुभारंभ, नपं अध्यक्ष चौधरी ने कहा- घरघोड़ा बना रहा व्यवसायिक क्रांति का केन्द्र

0
IMG-20250628-WA0014
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) । शनिवार 28 जून को सुमंगलम कॉम्प्लेक्स में एक ब्रांडेड कंपनी हेवल्स का शोरूम घरघोड़ा में भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम का संचालन मो.आलम द्वारा संचालित किया जाना है, अब इस ब्रांडेड कंपनी के उपकरण खरीदने के लिए 35 किमी दूर रायगढ़ नहीं जाना पड़ेगा उन्होंने कहा कि घरघोड़ा अब रेल लाईन का जंक्शन भी बन चुका है और घरघोड़ा एक व्यवसायिक क्रांति का केन्द्र बिंदु भी बनने जा रहा है यह कहना सुरेन्द्र सिंह चौधरी(सिल्लू) नगर पंचायत अध्यक्ष ने आज हेवल्स कंपनी के शोरूम का लोकार्पण करने के बाद कही, उक्त अवसर पर ट्रेड यूनियन इंटक के लीडर गनपत चौहान ने कहा कि आलम भाई एसईसीएल कम्पनी से सेवानिवृत्ति के पश्चात घरघोड़ा में अपना आशियाना बना कर अब हेवल्स जेसी ब्रांड कम्पनी के उपकरणों के माध्यम से अब सीधे उपभोक्ताओं और घरघोड़ा के अन्य व्यवसायियों से तारतम्य रखने जा रहे हैं



इस कम्पनी के आने से यहां के उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक उच्च गुणवत्ता वाले इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद एवं सेवाएं मिलने का अवसर मिलेगा उक्त अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी किरोड़ी शर्मा, धरमपाल ठाकुर, पार्षद अनिल लकड़ा,बबलू मोटवानी, सलमान खान, शाहरुख खान, नाजिर खान, नेपाली खान,शेख फाजिल,ललन गिरी,मनबोध बेहरा, नितेश चंद्रवंशी के अतिरिक्त हेवल्स कंपनी के इंजीनियर योगेश गंजीर तथा सहयोगियों में सुफी खान,शिव साहू,ओमनाथ साहू तथा मोहन कुमार सहित नगर के अनेकों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हेवल्स कंपनी का शोरूम का उत्साह और उमंग भरे वातावरण में लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ!

कोयला नगरी से व्यवसायिक हब की ओर

सुरेन्द्र चौधरी और गनपत चौहान यह भी बतलाते हैं कि घरघोड़ा और छाल उपक्षेत्र में सिर्फ दो ही खदानें डोमनारा और बरौद कालरी अस्तित्व में था किन्तु 1992 के मशीनीकरण से एसईसीएल की अनेकों कोयला की खानों के साथ जिंदल,अडानी,टाटा, बिड़ला, एनटीपीसी की निजी और बड़ी कोयला खदानों के आने और कर्मचारी और परिजनों का घरघोड़ा तहसील परिक्षेत्र में अपना आशियाना बनाने से बड़ी संख्या में लोग घरघोड़ा शहर में ब्रांडेड कम्पनियों का आवश्यकता के अनुरूप सामान जिन्हें सहज रूप से उपलब्ध होने लगी है !हेवल्स शोरूम का शुभारंभ सिर्फ एक प्रतिष्ठान का लोकार्पण नहीं बल्कि घरघोड़ा के व्यवसायिक विकास की एक नई लकीर है यह पहल दर्शाती है कि कैसे एक पिछड़ा माने जाने वाला यह क्षेत्र अब रायगढ़ छत्तीसगढ़ के उभरते हुए व्यवसायिक केन्द्र के रूप में स्थापित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *