March 6, 2026

घरघोड़ा : गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षक विजय पंडा हुए सम्मानित

0
05
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। तहसील मुख्यालय घरघोड़ा में घरघोड़ा अनुविभाग द्वारा 77 वाँ गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय महापर्व उत्साह उल्लास सम्मान पूर्वक मनाया | जिसमें सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रम के अलावा विविध क्षेत्रों मे शासकीय कर्मचारियों के द्वारा अपने विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रतिक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | इसी तारतम्य में विकास खंड शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा मे कार्यरत शिक्षक विजय पंडा को शिक्षण सत्र के दौरान विद्यालयीन गतिविधियों के साथ गौ विज्ञान परीक्षा का अपने स्तर से सफल बनाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने, अपने वेतन का एक प्रतिशत अभियान अन्य शासकीय स्कूली योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन को लेकर गणतंत्र दिवस समारोह :2026 घरघोड़ा के प्रमुख कार्यक्रम स्थल मे अध्यक्ष जनपद पंचायत सहनूराम पैंकरा अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )दुर्गा प्रसाद अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया | उक्त अवसर पर तहसीलदार मनोज गुप्ता विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह स्रोत समन्वयक मनोज प्रधान एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी जन प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं| यह सम्मान एक व्यापक प्रेरणा है विभाग के कर्मचारियों के लिए की कार्यक्षेत्र मे उत्साहजनक एवं सकारात्मक रूप से किया गया कार्य सम्मान का कारण बनती है |ज्ञात हो की अभी हाल ही मे शिक्षक विजय पंडा द्वारा गौ विज्ञान परीक्षा को सफल बनाने के लिए नगर के विविध वार्डों मे सम्पर्क अभियान चलाया था जिससे परीक्षा दिवस मे विविध विद्यालयों मे आशानुरूप उपस्थिति देखी गयी थी | वहीं उनकी वेतन का जून से मार्च तक शिक्षण सत्र के दौरान “वेतन का एक प्रतिशत अभियान शिक्षा हित मे”एक सफल मुहिम मानी जा सकती है | स्कूली स्तर पर शासन की सभी गतिविधियों का अभिरूचि लेते हुए सफल संचालन कर योजनाओं को क्रियान्वयन करते रहे हैं |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *