Big StoryCity

‘युगांतर’ में दिखा परिवर्तन का सफर, स्टूडेंट्स ने पेश की आदिमानव से एआई तक की झलकियां

नृत्य, संगीत और फैशन शो से गुलजार हुआ महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज का ‘वार्षिक उत्सव’


रायपुर। समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन मैक कॉर्निवल ‘युगांतर’ के नाम से किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी एनुअल डे को यादगार बनाने के लिए कॉलेज परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी शाम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एनुअल डे सेलिब्रेशन के दौरान रीमिक्स गीतों, रॉक बैंड और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से युवाओं के विभिन्न समूहों ने स्टार्स की तरह शानदार परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं महापौर मीनल चौबे अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कॉलेज के चेयरमैन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी एवं उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में शाम 7 बजे कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया। मैक कॉर्निवल ‘युगांतर’ के अंतर्गत नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिमानव काल से लेकर आधुनिक एआई युग तक के परिवर्तन की सुंदर झलकियां प्रस्तुत की गईं। वहीं मैक म्यूजिक की मधुर धुनों ने संगीत प्रेमियों को सुरों के जादू से सराबोर कर दिया। वार्षिकोत्सव को नए अंदाज और भव्य स्वरूप में मंचित किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने फैशन शो में नए रंगों और नवीन थीम के साथ रैंप पर उतरकर दर्शकों को अलग ही माहौल का अनुभव कराया। कार्यक्रम में शामिल अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अतिथि भी उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। इस अवसर पर कॉलेज में पूरे वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button