कुत्ते-बिल्ली के नाम कर दी अपनी 23 करोड़ की संपत्ति, बच्चों को नहीं दी फूटी कौड़ी

Spread the love

शंघाई। कई बार ऐसा होता है कि हमारी जिंदगी में कुछ अचानक से ही हो जाता है जिसके बारे में हमें खबर नहीं होती है लेकिन जब इसके बारे में हमें पता चलता है तो हमारे होश उड़ जाते हैं। हम जिंदगी में जैसा सोचते हैं वैसा नहीं हो पता माता-पिता हमसे यह उम्मीद करते हैं कि उनके बच्चे बड़े होकर उनका ख्याल रखेंगे। अगर बच्चे साथ ना भी हो तो दूर से ही उनका हाल पता जरूर लेते रहेंगे अगर बच्चे ऐसा नहीं करते हैं, तो माता-पिता का दिल सिर्फ टूट ही नहीं जाता बल्कि मानसिक तौर पर भी वह अपने बच्चों से दुखी हो जाते हैं।

कुछ बुजुर्ग ऐसे भी होते हैं जो इस तरह की घटनाओं को अपनी किस्मत मान लेते हैं लेकिन कुछ सख्त कदम भी उठा लेते हैं आज हम आपको चीन की खबर बता रहे हैं जहां की एक बुजुर्ग महिला के साथ ही कुछ ऐसा ही हुआ है। महिला ने इस दुनिया से जाने से पहले ही 23 करोड़ से की ज्यादा की संपत्ति अपने बच्चों के नाम ना करके कुत्ते बिल्लियों के नाम पर कर दिया है।

कुत्ते बिल्लियों के नाम की अपनी संपत्ति

एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दे की महिला शंघाई की रहने वाली थी और उसके पास कई पालतू कुत्ते और बिल्लियां थे महिला अकेले ही घर में रहते थे इस दौरान उसके बच्चे कभी भी ना उनसे मिलने आते थे और ना ही बीमारी के समय में उनका हाल पता लेते थे। महिला के बहुत करीब उनके पालतू कुत्ते और बिल्लियां थे जो कि उनके साथ रहते थे। इसी बीच महिला ने अपना मन बदल लिया और 2 पॉइंट 8 मिलियन यानी की 23 करोड़ 27 लाख 16 हजार रुपए से भी ज्यादा की संपत्ति को अपने पालतू जानवरों के नाम पर कर दिया इसके बाद बच्चों को यह बात पता चली तो उनके होश उड़ गए।

डॉक्टर को बनाया केयरटेकर

आपको बता दे की चीन में ऐसे नियम है जिसमें की डायरेक्ट जानवरों के नाम की जाती है ऐसे में जानवरों के एक डॉक्टर को उन्होंने केयरटेकर बना दिया था। डॉक्टर पर ही जानवरों के देखने की पूरी जिम्मेदारी थी। हालांकि कानून के जानकारों का यह भी कहना है कि इससे उनकी संपत्ति का दुरुपयोग वेट क्लिनिक कर सकती है। जिसने भी इस तरह की कहानी को सोशल मीडिया पर पड़ा है उनका यह कहना है कि महिला कितनी निराशा और दुखी रही होगी जो उसने इतनी संपत्ति यूं ही किसी के नाम पर लिख दी। महिला के बच्चे उनसे बेहद दूर रहते थे दूर रहने के बावजूद भी वह कभी भी मन का हाल-चाल नहीं पूछते थे इससे महिला का मन बेहद उदास रहने लगा था और उन्होंने आखिर में इस तरह का फैसला लिया। इतना ही नहीं वह इतना ज्यादा हर्ट हो चुकी थी कि उन्होंने अपनी सारी संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम पर कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *