Big StoryCity

विधायक उपाध्याय के लिए महिलाओं ने खरीदा नामांकन फार्म, दिया जीत का आशीर्वाद

रायपुर(न्यूज टर्मिनल)। नवरात्रि पर्व पर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय के समर्थन में क्षेत्र की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में पहुंचकर पैसे चंदा करके नामांकन फार्म खरीदा और श्री उपाध्याय को जीत का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा, महिला बहनों द्वारा जो आज ऑटो रिक्शा से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपने खुद के पैसे इकट्ठे कर नामांकन फार्म खरीदा गया, जो विश्वास क्षेत्रवासियों ने मुझ पर किया और अपना समर्थन दे रहे हैं, इससे यह साबित होता है कि क्षेत्रवासियों का भरोसा कायम है। निश्चित ही इन महिला बहनों का प्रयास सफल होगा। उन्होंने आगे कहा कि मेरे क्षेत्रवासी पारिवारिक सदस्यों द्वारा बहुत ही खास पल है जो अपने एक-एक रुपए जोड़कर मेरे लिए नामांकन फॉर्म आशीर्वाद स्वरूप खरीद कर दिया है मैं सभी क्षेत्रवासियों का सदैव आभारी रहूंगा। ये रहीं उपस्थित : नामंकन पत्र खरीदने वालों में प्रमुख रूप से अन्नू साहू, मंजू यादव, काजल वर्मा, कामिनी साहू, खेदी साहू, पूर्णिमा फुटान, सुषमा यादव, जुगिया लोहार, तारा साहू, गणेशी साहू, प्रमिला यादव, चंद्रकला, मालती साहू, उत्तरा जंघेल, रूपकला कुर्रे, नीरा बांधे, दीपा सिन्हा, देवकी तिवारी, उज्ज्वल वर्मा, सीमा शर्मा, गीता यादव, पूर्णिमा यादव, गीता साहू, प्रमिला, बसंती यादव, ममता चंद्राकर, जसपाल कौर, जरीना खातून, सुखिया रात्रे, रेवती सोनी, बसंती बाघ, आशा चौहान, रामबती ध्रुव, संतोषी मरकाम, विजया जायसवाल आदि उपस्थित थीं।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button