Big Storygharghoda

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में शावक हाथी कुएं में गिरा, ग्रामीणों और वन विभाग की सतर्कता से सकुशल निकाला गया बाहर

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता )। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेंगारी के आश्रित ग्राम चारमार में एक बड़ी घटना सामने आई है। अंडामार जंगल के पास बल्लभो गुप्ता की निजी भूमि पर स्थित एक गहरे गड्ढे (कुएंनुमा खाई) में एक शावक हाथी गिर गया। हाथी के चिंघाड़ने की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सी.के. राठिया अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी मशीन की मदद से एक नालीनुमा रास्ता बनाया गया, जिसके जरिए शावक हाथी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। शावक के सकुशल बाहर आने पर ग्रामीणों में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में वन विभाग और स्थानीय लोगों की भूमिका सराहनीय रही।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button