gharghoda

सेजेस रायकेरा में पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा में राज्य शासन, जिला प्रशासन रायगढ़ व जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डॉ. के.वी. राव के निर्देशानुसार विद्यालय प्राचार्य एस. के. करण के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि रायकेरा सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया, उप सरपंच रायकेरा श्री साहू जी, शाला प्रबंध समिति के सभी सदस्य गण तथा पालकों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत वीणा वादिनी मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प माल्यार्पण अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया, उपस्थित सभी अतिथियों एवं पालकों का आरती, तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ प्रदायकर स्वागत किया गया| तत्पश्चात विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री राम कुमार पटेल ने बताया कि पालक शिक्षक मेगा बैठक का मूल उद्देश्य शिक्षक एवं पालकों के मध्य समन्वय स्थापित करना है पालकों से 14 बिंदुओ की विस्तृत चर्चा की गई।



माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक लोचन प्रसाद पटेल ने अपने साल के विभिन्न उपलब्धियां के बारे में बताते हुए साल में संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदाय की, संकुल शैक्षिक समन्वय श्री दशरथ साव ने शासन द्वारा चलाई जाने वाले विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की, रायकेरा सरपंच श्रीमती सुलोचना राठिया ने पालक शिक्षक मेगा बैठक के उद्देश्य एवं उसके विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने पालकों से कहा कि वह अपने बच्चों को समय दे और उनके साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुने और समस्याओं को दूर कर और उनका मनोबल बढ़ाए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष श्रीमती कुमुदिनी राठिया ने कहा कि पालक एवं शिक्षक दोनों विद्यार्थियों के बीच की कड़ी होते हैं पालकों को चाहिए कि जब उनके बच्चे विद्यालय से घर आता है तब उसकी कॉपी चेक कर आज क्या पढ़ाई हुई उसके बारे में विस्तृत जानकारी लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी समझ बढ़ेगी| पूर्व रायकेरा सरपंच श्री मोमराज राठिया ने अपना विचार व्यक्त कर अनुशासन रह कर ही अच्छे नागरिक बना जा सकता हैं| बैठक का मूल उद्देश्य पालकों एवं शिक्षकों के मध्य समन्वय स्थापित करना, पालकों का उनके बच्चों के पढ़ाई में मदद करना एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में पालकों को अवगत कराना| कार्यक्रम के अंत में सभी निरक्षरों को साक्षर बनाने हेतु उल्लास शपथ कराकर पालकों को जागृत किया गया,सभी अतिथियों एवं पालकों को पेन गिफ्ट प्रदाय कर स्वल्पाहार कराया गया कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रामकुमार पटेल ने किया| कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, खेम सिंह राठिया, गोकुल कुमार, कु. तनुजा यादव,टिकेश प्रधान, कु. श्वेता तिर्की,श्रीमती पद्मावती चेचाम, सुधाकर तिग्गा, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, मुरलीधर साहू, हितेश्वर कुमार निषाद, ललित सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button