सक्ती

अंकित अग्रवाल ने किया मतदान

सक्ती। छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। 7 नवंबर को पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। बची सभी 70 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। आम हो या खास हर कोई सुबह से ही अपने घरों से निकलकर सभी लोगो ने वोट डाला। छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सक्ती विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी आत्मा नंद स्कूल सक्ती में मतदान करने पहुंचे। इस दौरान वे और उनके परिवार के सदस्य एवं अन्य मतदाताओं के साथ लाइन में लग के अपनी बारी का इंतज़ार किया तथा मतदान किया, इस मौके पर अग्रवाल ने सेल्फी जोन में फोटोग्राफी भी किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button