National

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

रायपुर: प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की मंगलकामना की है।


वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्यतो धर्मस्ततो जयःश् अर्थात जहां धर्म है, वहीं विजय है। विजयादशमी का महापर्व अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की शाश्वत विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए सत्य, न्याय, साहस, सदाचार और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

श्री चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श शासन, लोककल्याण, मर्यादा और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श हमें समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की सीख देते हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली लेकर आए। प्रभु श्रीराम की कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर अग्रसर हो तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button