जोश और उत्साह के साथ घरघोड़ा भाजपा कार्यालय में मनाया गया जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान का जन्मदिन

सांसद राधेश्याम राठिया रहे मौजूद


घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। भारती जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान का 49 वाँ जन्म दिन भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनों ने धूम धाम से मनाया। सर्वप्रथम श्री दीवान के भाजपा कार्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ से मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, तत्पश्चात सांसद राधेश्याम राठिया ने सुभाशीष दिया व केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया गया।
यह बताना लाजमी होगा कि, अरुण धर दीवान की राजनीतिक यात्रा
1994-1995, अध्यक्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद घरघोड़ा,
1995-1997, प्रदेश समिति सदस्य, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
1997-1999, जिला संयोजक एबीवीपी, 2000-मंडल प्रमुख,
2000-2002, प्रदेश महासचिव, एबीवीपी 2004-2007 जिला महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़
2008 से 2016 प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजयुमो एवं प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख
2016 जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला-रायगढ़
2020 जिला महामंत्री भाजपा जिला रायगढ़
2025 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ रहा, संगठन क्षमता जिनके रग-रग में समाया हो हर जिम्मेदारी को लगन के साथ पूरा करना सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलना वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान करना। कार्यकर्ताओं का इनके प्रति प्रेम को और प्रगाढ़ करता है।
