April 26, 2026

रेपो दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का कैट स्वागत करता है

0
cait

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेंद्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, महामंत्री श्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री राम मंधान, श्री वासु मखीजा, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो दर में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25 प्रतिशत) की कटौती की है। इस वर्ष के सहजता चक्र में यह चौथी कटौती है और कुल मिलाकर रेपो दर में 125 बेसिस प्वाइंट की कमी की जा चुकी है। यह कदम बाजार की अपेक्षाओं के अनुरूप है तथा वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में एक संतुलित और सकारात्मक नीतिगत संकेत है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कहा कि “रेपो दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का कैट स्वागत करता है। इससे व्यवसायियों और उद्योग जगत को सीधा लाभ मिलेगा। आगामी महीनों में होम लोन, बिजनेस लोन, वाहन ऋण एवं अन्य सभी लोन सस्ते होंगे, जिससे व्यापार, उद्योग और उद्यमिता को गति मिलेगी। यह निर्णय बाजार में नकदी प्रवाह बढ़ाएगा और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करेगा। आरबीआई का यह कदम नपा-तुला होने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को समर्थन देने वाला है।” उन्होनें कहा कि बैंकिंग सेक्टर से अपेक्षा है कि वह इस कटौती का लाभ जल्द से जल्द उपभोक्ताओं, व्यापारियों एवं उद्योगों तक पहुंचाए, जिससे आर्थिक गतिविधियों में वास्तविक सुधार दिखाई दे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *