April 26, 2026

उप-मुख्यमंत्री साव ने विधि विश्वविद्यालय में सीजी-लर्न का लोगो किया लॉन्च

0
image-58-768x511

हमारा संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं, प्रत्येक नागरिक को दिए बराबर अधिकार : उप-मुख्यमंत्री साव



हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप-मुख्यमंत्री

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज शाम राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया तथा सीजी-लर्न का लोगो लांच किया। कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में सीजी लर्न से विधि क्षेत्र में नया आयाम स्थापित होगा। विधि की शिक्षा और शोध कार्य मजबूत होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, प्रदेश में विधि की शिक्षण संस्थाएं आपस में चर्चा करें। ये छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए लाभकारी होगा। सभी शिक्षण संस्थान मिलकर काम करेंगे तो राज्य की शिक्षा नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन होगा। उप मुख्यमंत्री, विधि एवं विधायी मंत्री ने कहा कि, संविधान में प्रत्येक नागरिक को बराबर अधिकार दिए गए हैं। हमारा संविधान किसी ग्रन्थ से कम नहीं है। यह हमारा सर्वोच्च ग्रंथ है। उन्होंने कहा कि, संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। मूल तत्व संविधान के प्रस्तावना से स्पष्ट होता है। इसे किसी ने थोपा नहीं है, इसे हमने अपनाया है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज सुबह संविधान पद यात्रा की। साल भर यह कार्यक्रम चलेगा, ताकि लोग इसके बारे में जान सके। मैं रायपुर की यात्रा में शामिल हुआ। श्री साव ने कहा कि, व्यक्ति केवल अधिकार की बात करता है। लेकिन मौलिक कर्तव्य की चर्चा नहीं करता है। हमें अपने अधिकार के साथ साथ कर्तव्यों पर भी चर्चा करनी चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति वीसी विवेकानंद जी, डॉ एनएल मित्रा जी, डॉ रणवीर सिंह जी, श्री विपिन कुमार जी, प्रोफेसर योगेंद्र श्रीवास्तव जी एवं विधि के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *