April 26, 2026

उप-मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और मुंगेली में आयोजित भाजपा के नामांकन रैली में हुए शामिल

0
88

डिप्टी सीएम अरुण साव की अगुआई में बिलासपुर नामांकन रैली में दिखा भाजपा का दम



बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर और मुंगेली में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। बिलासपुर में महापौर पद की सशक्त एवं मजबूत प्रत्याशी पूजा विधानी ने पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ पर्चा दाखिल किया। वहीं मुंगेली नगर पालिका के भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी शैलेश पाठक ने पार्षद पद के प्रत्याशियों के साथ नामांकन पत्र जमा किया।

श्री साव ने कहा कि, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल बिलासपुर से निकली नामांकन रैली में जनता का अपार जनसमर्थन देखने को मिला। जनता जनार्दन का यह उत्साह बता रहा है कि भाजपा के महापौर एवं पार्षदों प्रत्याशियों का विजयश्री सुनिश्चित है,क्योंकि जनता भाजपा सरकार के महतारी वंदन से खुश है। नामांकन रैली में वरिष्ठ विधायक अमर अग्रवाल, विधायक सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल, जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, रामदेव कुमावत, किशोर राय, देवतुल्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

विकास परख सोच और संकल्प पर विश्वास जताएगी लोरमी की जनता

मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष पद के हमारे भाजपा के दमदार प्रत्याशी शैलेश पाठक एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन रैली को देवतुल्य जनता का भरपूर समर्थन व आशीर्वाद मिला। श्री साव ने कहा कि, शैलेश पाठक सरल, सहज और जमीनी व्यक्तित्व वाले प्रत्याशी हैं, उनके नेतृत्व में मुंगेली शहर सुशासन एवं विकास के पथ पर अग्रसर होगा। जनता उनकी विकास परख सोच और संकल्प पर विश्वास जताएगी। नामांकन के दौरान वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी एवं पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *