June 10, 2026

लैलूंगा में गरजे दीपक बैज, कहा- “छत्तीसगढ़ को अफीम का कटोरा बना रही भाजपा सरकार”

0
लैलूंगा में गरजे दीपक बैज, कहा- “छत्तीसगढ़ को अफीम का कटोरा बना रही भाजपा सरकार”

लैलूंगा में गूंजा ‘मिशन गांव- बूथ चलो’



लैलूंगा (गौरी शंकर गुप्ता)। दीपक बैज के नेतृत्व में चल रहे “मिशन गांव चलो, बूथ चलो” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झगरपुर में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, आतिशबाजी और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान दीपक बैज ने झगरपुर पोलिंग बूथ पहुंचकर बूथ कमेटी का गठन किया और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है और बूथ मजबूत होगा तो संगठन भी मजबूत होगा। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अवैध अफीम की खेती तेजी से बढ़ रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने बढ़ते बिजली बिल, महंगाई, गैस सिलेंडर के दाम और जंगलों की कटाई जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि इससे आम जनता, खासकर महिलाएं और आदिवासी वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने डबल इंजन सरकार को विफल बताते हुए कहा कि प्रदेश में हर वर्ग परेशान है। उन्होंने दीपक बैज के जमीनी जुड़ाव की सराहना की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मंडल कमेटी के नव-नियुक्त अध्यक्षों, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। साथ ही पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी निवास लकड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ठंडा राम बेहरा एवं दीपक मंडल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नागेंद्र नेगी ने किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के अध्यक्ष वीरेंद्र शाह ने बताया कि यह कार्यक्रम संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

इस दौरान पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, हृदय राम राठिया, शहर अध्यक्ष शाखा यादव, महामंत्री दीपक मंडल, पूर्व महामंत्री विकास शर्मा, यशोमती सिंह, उस्मान बाग, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र शाह, युसूफ छाया, सुचिता बड़ा, सतीश शुक्ला, प्रमोद प्रधान, सीताराम यादव, दुर्योधन यादव, शिव शंकर प्रधान, शंकर सय सिदार, कंस राम प्रजा, उजियार रतिया, पोथीसिंह, विनय जायसवाल, रघुमानी गुप्ता, इंद्र साय टोप्पो, दसकेतन यादव, शिव शंकर पैंकरा, मोहन पटेल, सुनीता बड़ा, तेज सिंह दीवान, जगलाल भगत, शंकर लाल यादव, गुण निधि भोई, ललित रतिया, खगेश्वर मालाकार, किरण पैंकरा, अपरांश सिंहा, रोशन साहू, सम्राट महंत, विक्की वैष्णव, शकुंतला भगत, दिलीप केरकेट्टा, कौशल्या साहू, मोहनलाल साहू, रायमती चौहान, रामप्यारी सिद्धार्थ, संजय शुक्ला, दिनेश पटेल, मनीराम कुजूर, सदानंद निषाद, अनु तिर्की, पूर्णावती पैंकरा, खगेश्वर प्रधान, करुणा प्रधान सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *