April 26, 2026

बांध में तैरते मिली युवक की लाश, हत्या या आत्महत्या ? जांच जारी

0
WhatsApp Image 2024-09-20 at 6.21.20 PM

दुर्गूकोंदल। पुलिस थाना दुर्गूकोंदल से सटे हुए ग्राम पलाचुर जलाशय में ग्राम कोकड़े निवासी दीनदयाल दर्रो पिता जैतलाल दर्रो उम्र 25वर्ष की लाश मिली है। ग्राम पलाचुर के ग्रामीणों ने बांध में युवक की लाश देखा और पुलिस को सूचना दिया। दुर्गूकोंदल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पानी निकालकर जांच शुरू किया है। साथ कांकेर एफएसएल टीम बुलाकर जांच कराई गई। जांच अधिकारी एएसआई दाऊलाल भट्ट ने बताया कि ग्राम पलाचुर के ग्रामीणों ने जलाशय में लहराती लाश देखा और पुलिस को सूचना दिया। लाश को बाहर निकालकर ग्राम कोकड़े के दीनदयाल दर्रो के रूप शिनाख्त की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि लाश को बाहर निकालने के आधे घंटे बाद नाक से खून निकल रहा था, युवक ने आत्महत्या किया है या हत्या हुई है, दोनों पहेलू पर जांच की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीनदयाल बोर गाड़ी में काम करता है। 19सितम्बर को 12बजे से घर से निकला था, शाम तक घर नहीं पहुंचा। आज पलाचुर बांध में लाश मिला है। इन्होंने कहा कि पुलिस मांग है, कि हत्या हुई है, अन्य कोई कारण है, इसकी गंभीरता से जांच की जाये।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *