Big StoryRaigarh

ऑपरेशन “आघात” : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ जब्त

रायगढ़(गौरी शंकर गुप्ता)। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।


लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पोतरा, बिरसिंहा और गमेकेला में संयुक्त टीम ने दबिश देकर राजेश भगत (25), परमेश्वर सिदार (30), डोलेश्वर सिदार (43) और विकांति भगत (37) पर कार्रवाई की। कुल 35.5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और लगभग 100 किलो महुआ पास मौके पर नष्ट किया गया।

इसी क्रम में पुसौर थाना क्षेत्र के टपरदा में जगदीश सारथी (31) को 10 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं चक्रधरनगर के विजयपुर में प्रहलाद माखिजा (54) को 35 पाव देशी प्लेन शराब (लगभग ₹2800) के साथ गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, आबकारी विभाग की उप निरीक्षक रागिनी नायक, कुशल पटेल, उज्ज्वल मेहर, तथा पुलिस टीम के एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जुगित राठिया, विनोद कुजूर और महिला आरक्षक अनीरा लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button