‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के तहत पार्षद अंजली गोलछा ने किया पौधरोपण

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत शनिवार को मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, वार्ड क्र.-59 में त्रिमूर्ति मंदिर के पास गार्डन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद श्रीमती अंजली जितेंद्र गोलछा ने स्थानीय नागरिकों एवं समाजसेवियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने “पर्यावरण को प्रदूषित न करने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प” लिया।


