Big StoryCity

पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के मामले को लेकर कांग्रेस नेता पहुंचे डीजीपी ऑफिस, सौंपा ज्ञापन

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज डीजीपी ऑफिस नया रायपुर मिलने पहुंचा।  डीजीपी के ना होने पर कांग्रेस के नेताओं ने अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोककर उनके सुरक्षा कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की गई थी। जिसके विरोध में कांग्रेस ने एक दिन का धरना प्रदर्शन किया उसके बाद डीजीपी से मिलने का निर्णय किया था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, महेंद्र छाबड़ा, मनोज कंदोई, ममता रॉय, गंगा यादव, राकेश धोत्रे, शरीक रईस खान, बंशी कन्नोजे, मुकेश जैन, शीनू मौजूद थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button