April 26, 2026

छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन करेगा मेधावी सिक्ख छात्र-छात्राओं को सम्मानित

0
111

कार्यक्रम आज दोपहर 11 बजे से खालसा स्कूल में
रायपुर।
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन रायपुर व्दारा कल 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ सिक्ख विद्यार्थी राज्य स्तरीय सम्मान 2025 का आयोजन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ में निवासरत ऐसे 22 सिक्ख विद्यार्थी जिन्होंने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सेन्ट्रल बोर्ड व छत्तीसगढ बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम खालसा स्कूल पंडरी में प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा।एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा और अध्यक्ष सरदार एच.एस. धींगरा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पुरन्दर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रेडा के अध्यक्ष सरदार भूपिन्दर सिंह सवन्नी करेगें। विशेष अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बाबरा और खालसा शिक्षण समिति के अध्यक्ष सरदार राजवंत सिंह गरेवाल उपस्थित रहेंगे। मैटस् विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गोकुलनंद पंडा भी कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहेगें। एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन प्रोफेसर (डॉ) बी.एस. छाबड़ा ने बताया कि सम्मान समारोह में छत्तीसगढ के कई शहरों से प्रतिभावान विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें अंबिकापुर,रायगढ़, बिलासपुर, डोंगरगढ़, कवर्धा, राजनांदगांव, बेमेतरा, दुर्ग, भिलाई, रायपुर, महासंमुन्द के विद्यार्थी अपने माता पिता के साथ सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इनमें से कई विद्यार्थी ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी है जिन्होंने अपने विषयों में 100 में सौ अंक हासिल किए हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में केन्द्रीय व राज्य बोर्ड में स्रर्वाधिक अंक पाने वाले एक विद्यार्थी को गोल्ड मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट तथा दूसरे स्थान वाले विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल तथा सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सभी विद्यार्थियों को मोमेन्टों और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह कुल चार गोल्ड मैडल व चार सिल्वर मैडल प्रदान किए जाएंगे। इनमें दो गोल्ड मैडल स्व.इन्दरपाल सिंह जब्बल और स्व. सुखदेव सिंह जब्बल की स्मृति में और दो गोल्ड मैडल स्व. गुरदीप सिंह राजपाल और स्व. श्रीमती दलजीत कौर राजपाल की स्मृति में उनके परिजनों व्दारा प्रदान किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *