March 6, 2026

चातुर्मास : सुगंधित द्रव्यों से हुआ महाअभिषेक, श्रावक तथा श्राविकाओं में दिखा भारी उत्साह

0
01
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित श्री विमलनाथ जैन मंदिर एवं श्री नाकोड़ा भैरव सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित भावोल्लास चातुर्मास – 2025 के महाअभिषेक पूजन में श्रावक तथा श्राविकाओं में भारी उत्साह देखा गया। गुरुवार की सुबह से ही धर्म प्रेमियों के द्वारा पूजा के वस्त्र में श्री विमलनाथ जैन मंदिर श्री नाकोड़ा भैरव सोसायटी में आकर सुगंधित द्रव्यों तथा जल से महाअभिषेक किया गया। उल्लेखनीय है कि मंदिर में भारी उत्साह के बीच सुबह 6.30 बजे तक 50 से अधिक श्रावक तथा श्राविकाओं द्वारा महाअभिषेक पूजन का लाभ लेने पहुंचे गए थे तथा क्रम से महाअभिषेक पूजन कर्मो की निर्जरा की जा रहा था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *