Big StoryCSCSSports

CCPL -3 : मौनी रॉय के धमाकेदार परफॉर्मेंस के बीच छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आगाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) सीजन-3 का शुभारंभ आज 03 जून 2026 को रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य एवं रंगारंग समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 03 जून से 14 जून 2026 तक किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति पर स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बड़ी संख्या में उपस्थित क्रिकेट प्रेमियों एवं दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं खेलमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया, CSCS के उपाध्यक्ष विजय शाह, बीसीसीआई के संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, CSCS के अध्यक्ष वी. मोहन दास, CSCS के सचिव वेंकटेश अग्रवाल, सीसीपीएल के अध्यक्ष ए. वी. भास्कर राव तथा सीसीपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य मुकुल तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गत वर्ष की विजेता टीम रायपुर राइनोस एवं राजनांदगांव पैंथर्स के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर राजनांदगांव पैंथर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

https://www.youtube.com/live/O_B0UntKGnY?si=-tXN1pP6a6geL9ru

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button