Big StoryCity

नव निर्वाचित पार्षद अमर गिदवानी का कैट प्रतिनिधि मंडल ने साल व श्रीफल से किया स्वागत

रायपुर। रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के द्वारा प्रदेश चेयरमेन श्री अमर गिदवानी का नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद के रूप में निर्वाचित होने पर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। श्री गिदवानी वार्ड नंबर 57 (पंडित भगवती चरण शुक्ल वार्ड) से पार्षद निर्वाचित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्हें साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। कैट टीम ने श्री गिदवानी को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में कैट एवं युवा टीम के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें सुरिन्द्रर सिंह, राकेश ओचवानी, जयराम कुकरेजा, अवनीत सिंह, विजय पटेल, संजय जयसिंघ, नागेन्द्र तिवारी, दीपक विधानी, शैलेन्द शुक्ला, तेज कुमार बजाज, राजा खाखरा और मनीष जैन जैसे सदस्य थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Explore how to buy real estate for your property needs today

Discover friendly introductions through the Slavic Women Dating site and start meaningful conversations with Slavic women.