Big StoryNationalSports

अमेरिका में 24 दिसंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार क्रिकेट फैंस हमेशा बेसब्री से करते हैं। इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच जल्द ही एक और मैच फैंस को देखने को मिलने वाला है। ये मैच अमेरिका में खेला जाएगा। इस मैच की तारीख और वेन्यू का ऐलान किया जा चुका है। ये मैच 24 दिसंबर को ह्यूस्टन के मूसा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अमेरिका में 19 से 31 दिसंबर तक होने वाले अमेरिकी प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीजन के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट के भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी भी आमने-सामने होंगे। इस लीग में कुल सात टीमें हैं। इनमें से एक प्रीमियम इंडियंस और एक प्रीमियम पाक है। इनके अलावा 5 टीमें प्रीमियम अफगान, प्रीमियम अमेरिकंस, प्रीमियम ऑसिस, प्रीमियम कनाडियंस और प्रीमियम विंडीज हैं।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button